क्रिया का अर्थ होता है कार्य करना। भाषा के वाक्य को पूरा करने के लिए क्रिया का होना जरूरी है। किसी भी वाक्य को पूरा करने के लिए क्रिया का होना जरूरी है। क्रिया किसी भी कार्य को होने या करने के बारे में दर्शाती है। क्रिया को करने वाला कर्ता कहलाता है। क्रिया एक विकारी शब्द है जिसके रंग, रूप, लिंग और पुरुष कर्ता के अनुसार बदलते है।

जिस शब्द से किसी कार्य के करने या होने का बोध होता है, उसे क्रिया कहते है। संस्कृत में क्रिया रूप को धातु कहते है। हिंदी में इन धातुओं के साथ ना लगता है।

उदाहरण–: खाना, पीना, सोना, रहना आदि|

1.रोहन ने खाना खाया।

इस वाक्य में खाना खाने का काम रोहन के द्वारा हो रहा है। इसलिए इस वाक्य में रोहन कर्ता और खाया क्रिया है।

2.मोहन नाचता है। 

इस वाक्य में नाचने का काम मोहन के द्वारा किया जा रहा है। इसमें मोहन कर्ता और नाचना क्रिया है।

3.उसने अपना स्कूल देखा

इस वाक्य में देखने का कार्य ‘उसने’ द्वारा हो रहा है। इसलिए इसमें उसने कर्ता और देखना क्रिया है।

क्रिया के भेद (kriya ke kitne bhed hote hain )

क्रिया के भेद दो आधारों पर किए गए हैं-

1) कर्म के आधार पर।

2) प्रयोग के आधार पर।

1) कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद है

  1. अकर्मक क्रिया
  2. सकर्मक क्रिया

1.अकर्मक क्रिया

वाक्य में जिस क्रिया के प्रयोग में कर्म / कार्य की आवश्यकता नहीं होती है उसे अकर्मक क्रिया कहते है। इसमें क्रिया का प्रभाव सीधे कर्ता पर पड़ता है। 

जैसे-(क) राकेश खेलता है।

      (ख) अमन दौड़ता है।

उपर्युक्त वाक्यों में “खेलता है”, “दौड़ता है” क्रिया पदों के साथ कर्म नहीं है। क्रिया का फल अथवा प्रभाव कर्ता पर पड़ता है। 

2. सकर्मक क्रिया

वाक्य में जिस क्रिया के प्रयोग में कर्म की आवश्यकता होती है, सकर्मक क्रिया कहलाती है। सकर्मक क्रिया कर्म के बिना अपना भाव पूर्ण रूप से प्रकट नहीं कर पाती।

जैसे-(क) मामा जी बाजार जाते हैं।

      (ख) सोनिया खाना खाती है।

उपर्युक्त वाक्यों में जाते हैं, खाती है क्रियाओं का फल क्रमशः सोनिया, मामा जी, पर न पड़कर बाजार, खाना पर पड़ रहा है। बाजार, खाना कर्म हैं। ये सभी सकर्मक क्रियाएँ हैं।

क्रिया से क्या और किसको लगाकर प्रश्न पूछा जाता है और फिर जो उसका उत्तर मिलता है उसे कर्म कहते हैं। जैसे सोनिया क्या खाती है। खाना इसके जवाब के रूप में मिलता है। इसलिए यह सकर्मक क्रिया है।

सकर्मक क्रिया के भेद

सकर्मक क्रिया के निम्नलिखित दो भेद हैं:

(क) एककर्मक क्रिया

(ख) द्विकर्मक क्रिया

एककर्मक क्रिया

जिन क्रियाओं का एक ही कर्म होता है, एककर्मक क्रिया कहलाती है। 

जैसे- वह अखबार पढ़ता है।

यहाँ ‘अखबार’ एक ही कर्म है। इसलिए यह एककर्मक क्रिया है।

द्विकर्मक क्रिया

जिन सकर्मक क्रियाओं के दो कर्म हों, उन्हें द्विकर्मक क्रिया कहते हैं।

जैसे- पिता ने पुत्र को पुस्तक पढ़ाई।

यहाँ “पुत्र” और “पुस्तक” दो कर्म हैं। इसलिए यह द्विकर्मक क्रिया है।

 

2)प्रयोग के आधार पर क्रिया के चार भेद है

1)संयुक्त क्रिया

2)सहायक क्रिया

3)प्रेरणार्थक क्रिया

4)पूर्वकालिक क्रिया

1. संयुक्त क्रिया

वाक्य में जब क्रिया दो या दो से अधिक धातुओं के मेल से बनी हो तो उसे संयुक्त क्रिया कहते है।

जैसे- मेने पत्र लिख दिया है।

इस वाक्य में क्रिया लिख दिया दो धातुओं से मिलकर बनी है इसलिए इस वाक्य में संयुक्त क्रिया है।

2. सहायक क्रिया

 सहायक क्रियाएं मुख्य क्रिया के रूप में अर्थ को स्पष्ट करने में और उसे पूरा करने में सहायक होती है। वाक्य में एक या एक से अधिक क्रिया सहायक होती है। इसके प्रयोग से क्रिया में काल को बदला जा सकता है।

 जैसे- तुम खेल रहे थे।

 इस वाक्य में खेल मुख्य क्रिया है और रहे थे सहायक क्रिया के रूप में कार्य कर रही है  जो वाक्य के अर्थ को पूरा कर रही है, और इसके कारण काल में बदल गया है।

-वह नाचता है।

इस वाक्य में नाचना मुख्य क्रिया है और है सहायक क्रिया है जो वाक्य के अर्थ को पूरा करती है।

3.प्रेरणार्थक क्रिया

वाक्य में जिन शब्द के माध्यम से पता चलता है कि करता स्वयं कार्य न करके किसी अन्य को कार्य करने को प्रेरित कर रहा है या किसी अन्य से कार्य करवा रहा है तो उसे प्रेणार्थक क्रिया कहते है। 

जैसे- मोहन नौकर से काम करवाया।

इस वाक्य में मोहन ने नौकर से काम करवाया है खुद काम नहीं किया है। इसलिए काम प्रेरणार्थक क्रिया है।

-राधा ने सीता को पढ़ने के लिए कहा।

इस वाक्य में राधा सीता को पढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है, इसलिए पढ़ना एक प्रेरणार्थक क्रिया है।

4. पूर्वकालिक क्रिया 

वाक्य में जब कर्ता एक क्रिया समाप्त कर उसी समय दूसरी समय दूसरी क्रिया में बदल जाता है तो पहले वाली क्रिया पूर्वकालिक क्रिया कहलाती हो।

जैसे-  मोहन पढ़कर खेलने चला गया।

इस वाक्य में पढ़कर क्रिया पूर्वकालिक क्रिया है। क्योंकि इस क्रिया को छोड़कर कर्ता दूसरी क्रिया खेलने में परिवर्तित हो गया है।

अधिकतर पूछे गए प्रश्न

1. क्रिया के भेद कितने आधार पर किया गए है?

उत्तर: क्रिया के भेद दो आधारों पर किए गए है।

1) कर्म के आधार पर 

2) प्रयोग के आधार पर

2. बच्चे खेल रहे थे। इस वाक्य में कौन की क्रिया है

उत्तर: दिए गए वाक्य में खेलना मुख्य क्रिया है और रहे थे सहायक क्रिया है जो वाक्य के अर्थ को पूरा करती है। इसलिए वाक्य में सहायक क्रिया है।

3. प्रयोग के आधार पर क्रिया के कितने भेद है?

उत्तर: प्रयोग के आधार पर क्रिया के चार भेद है–: 

1)संयुक्त क्रिया

2)सहायक क्रिया

3)प्रेरणार्थक क्रिया

4)पूर्वकालिक क्रिया

4. अमित ने अन्नू से खाना बनवाया। दिए गए वाक्य में कौन सी क्रिया है

उत्तर: दिए गया वाक्य में अमित ने खाना स्वयं नहीं बना कर अन्नू से बनवाया है इसलिए इस वाक्य में प्रेरणार्थक क्रिया है।

5. कर्म के आधार पर क्रिया के कितने भेद है?

उत्तर: कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद है

1)अकर्मक क्रिया

2) सकर्मक क्रिया।

इन्हे भी पढ़िये

सर्वनामसंज्ञा
प्रत्ययअलंकार
वर्तनीपद परिचय
वाक्य विचारसमास
लिंगसंधि
विराम चिन्हशब्द विचार
अव्ययकाल
Category : Hindi
Tags : अकर्मक क्रिया , एककर्मक क्रिया , क्रिया , क्रिया विशेषण , सकर्मक क्रिया

88GuruMission Statement

“Empower every student to achieve full potential”

88Guru has been established with the social objective of making quality video-based learning material available to all Indian students. Technology, Connectivity and Social Media are rapidly changing the world of Education and we wish to lead the transformation of the tuition industry in India.

88Guru is the perfect complement to the current tuition model. 88Guru creates a wonderful opportunity for children and parents to bond while engaging in a valuable learning activity. It also provides the complete curriculum at your fingertips for those moments when you need some help at short notice. We believe that this mode of tuition could be transformational, adding hours to a child's day while providing complete control over the learning process.

Every course is taught by the best teachers from India's top schools and conducted in an engaging manner to keep students involved. The e-learning process consists of video-based instructions, computer-graded assignments, and a dashboard which allows the student and parent to track progress.

lead magnet