Welcome to the NCERT Solutions for Class 6 Hindi Bal Ram Katha Chapter 1 - Awadhpuri Me Ram. This guide offers step-by-step solutions, designed by language experts to align with the NCERT curriculum, aiding in better understanding and scoring higher in exams.

1. अयोया नगर कहाँ िथत ह?

उत्तर:

अयोया नगर सरयू नद के कनारे िथत है।

2. अयोध्या किस राज्य की राजधानी थी? वहां के राजा कौन थे?

उत्तर:

अयोध्या के अवध के कौसल राज्य की राजधानी थी राजा दशरथ अयोध्या के राजा थे।

राजा दशरथ किसके पुत्र थे?

उत्तरः

राजा दशरथ रघुवंशी राजा अज के पुत्र थे।

4. राजा दशरथ किस बात से दुखी थे?

उत्तर:

कोई संतान न होने के कारण राजा दशरथ दुखी थे।

5. राजा दशरथ की कितनी रानियाँ थी?

उत्तरः

राजा दशरथ की तीन रानियाँ थी जिनके नाम कौशल्या, सुमित्रा और कैकई थे।

6. राजा दशरथ ने वशिष्ठ मुनि से किस बात की चर्चा की और मुनि ने उन्हें क्या सलाह दी?

उत्तरः

राजा दशरथ ने रघुकुल के अगले उत्तराधिकारी के बारे में वशिष्ठ मुनि से चर्चा की वशिष्ठ मुनि ने उन्हें पुत्रेष्ठि यज्ञ' करने की सलाह दी।

7. पुत्रेष्ठ यज्ञ की तैयारी राजा दशरथ ने किस प्रकार कि?

उत्तर:

श्रृंगी ऋषि की देखरेख में पुत्रेष्ठि यज्ञ की तैयारी हुई। यज्ञशाला सरयू मादी के किनारे बनाई गयी थी और राजा दशरथ ने अनेकों राजाओं को बुलाया था।

8. राजा दशरथ कि तीन रानियों ने किन-किन पुत्रो को जन्म दिया?

उत्तरः

राजा दशरथ की रानियों ने चार पुत्रों को जन्म दिया | कौशल्या के पुत्र थे राम, सुमित्रा के लक्ष्मण और शत्रुघन और कैकई के भरत

9. राजकुमारों के शिक्षा-दीक्षा के विषय में लिखिए ?

उत्तर :

राजकुमारों को शिक्षा दीक्षा के लिए गुरुकुल भेजा गया वहां उन्होंने शास्त्रों का अध्ययन किया और शस्त्र विद्या सीखी।

10. विश्वामित्र के बारे में लिखिए?

उत्तर :

विश्वामित्र पहले एक राजा थे परन्तु बाद में उन्होंने अपना राजपाठ त्याग कर संस्यास ले लिया और ऋषि बन गये। उन्होंने अपना एक आश्रम बनाया जिसक अनाम सिद्धाश्रम रखा।

11. महर्षि विश्वामित्र ने राजा दशरथ ने क्या माँगा ?

उत्तर:

महर्षि विश्वामित्र ने राजा दशरथ से उनके बड़े पुत्र राम को माँगा | महर्षि एक सिद्धि प्राप्त करने के लिए यज्ञ कर रहे तह जिसमे दो राक्षस बाधा दाल रहे थे। उन्हें केवल राम ही मार सकते इसलिए उन्होंने राजा दशरथ से यह मांग की।

12. “अपना ज्येष्ठ पुत्र मुझे दे दें" विश्वामित्र द्वारा ऐसा कहे जाने पर राज दशरथ पर क्या असर पड़ा?

उत्तरः

राजा दशरथ जयेष्ट और सबसे प्रिय पुत्र के वियोग की बारे में सोच कर कंप गये। उन्हें कभी यह उम्मीद न थी कि महर्षि उनसे राम को मांग लेंगें वह बेहोश हो गये और दरबार में सन्नाटा छा गया।

13. निम्नलिखित शब्द के लिए अनेक शब्द लिखे? दर्शनीय, आलीशान, समृद्ध, मनोरम, उत्तराधिकारी, पुत्रेष्टि यज्ञ

उत्तरः

दर्शनीय- जो देखने योग्य हो

 आलीशान जो बहुत बड़ा हो

 समृद्ध जो हर रूप में सम्पन्न हो

 मनोरम- जो मन को भाये

 उत्तराधिकारी कुल का वारिस

 पुत्रेष्टि यज्ञ पुत्र की प्राप्ति के लिए किये जाने वाला यज्ञ

14. निम्नलिखित वाक्यों में से सही और गलत वाक्य चुने 

(क) क्या राज दशरथ के पांच पुत्र थे। 

(ख) क्या राजा दशरथ की तीन रानियाँ थी।

 (ग) अयोध्या गंगा नदी के तट पर स्थित थी। 

(घ) मुनि वशिष्ठ एक राजा थे।

(ड) राजा दशरथ के सबसे छोटे पुत्र का नाम भरत था | 

(च) राम के माता का नाम कौशल्या था| 

उत्तर:

  1. क्या राज दशरथ के पांच पुत्र थे। (गलत)

  2. अयोध्या गंगा नदी के तट पर स्थित थी (गलत )

  3. क्या राजा दशरथ की तीन रानियाँ थी। (सही)

 (घ) मुनि वशिष्ठ एक राजा थे | (गलत) 

(ड) राजा दशरथ के सबसे छोटे पुत्र का नाम भरत था। (गलत)

 (च) राम के माता का नाम कौशल्या था| सही)

15. अयोध्या नगरी की सुन्दरता का वर्णन कीजिये |

उत्तरः

अयोध्या नगरी सरयू नदी के किनारे स्थित है। अयोध्या में केवल महल ही सुंदर नहीं है बल्कि उसकी पूरी की पूरी इमारत भी बहुत सुंदर थी। वहां की जो सड़के थी वह बहुत चौड़ी, बाग बगीचे अति सुंदर थे। अगर सरल शब्दों में कहा जाए तो अयोध्या नगरी देखने योग्य थी।

16. मुनि वशिष्ठ ने महाराजा दशरथ को क्या समझाया?

उत्तर:

मुनि वशिष्ठ ने राजा दशरथ को समझाया की आपके पूर्वजों की रीति है आपको अपना वचन पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा की आप राम की चिंता मत कीजिये महर्षि एक सिद्ध पुरुष हैं उनके होते हुए राम का कोई कुछ भी नही बिगाड़ सकता

17. मुनि वशिष्ठ की बातें सुनकर राजा दशरथ ने क्या किया?

उत्तर:

राजा दशरथ ने मुनि वशिष्ठ की बातों को स्वीकार किया परन्तु उन्हें राम को अकेले नहीं भेजना चाहते थे। उन्होंने महर्षि विश्वामित्र से प्रार्थना की और लक्ष्मण को राम के साथ भेजने की अनुमति ली | राम और लक्षमण को राजा दशरथ ने अपना निर्णय बताया और दोनों भाइयों ने निर्णय स्वीकार किया।

18. इस अध्याय में राजा दशरथ की मनोदशा को प्रस्तुत कीजिये?

उत्तर:

इस अध्याय में राजा दशरथ की मनोदशा दयनीय और करुणापूर्ण थी। पहले वह संतान न होने के कारन दुखी थे। संतान प्रापर्टी के बाद उनके जीवन में खुशियाँ आयी परन्तु जव राजकुमार दीक्षा प्राप्ति के लिए गुरुकुल गये तो वह फिर से दुखी हो गये जब राजकुमार बड़े होकर वापिस अयोध्या आये तब तब महर्षि विश्वामित्र ने राम को अपने साथ ले जाने का वचन राजा दशरथ ने अपने कुल की नीति अनुसार अपना वचन पूरा किया और दुखी मन से राम और लक्ष्मण को महर्षि विश्वामित्र के साथ भेजा

19. जब राजकुमार विदा हो रहे थे उस समय अयोध्या राजमहल की स्थति की व्याख्या कीजिये?

उत्तरः

राजा दशरथ ने अपना निर्णय राजकुमारों को बताया और उन्होंने ने यह निर्णय स्वीकार भी किया। राजमहल में सबको इस बात की सुचना दी गयी जिस कारन सभी लोग दुखी थे | माता कौशल्या इस निर्णय से दुखी थी परन्तु उन्होंने राजा का निर्णय स्वीकार किया। सभी ने भावविभोर होकर महर्षि के साथ राजकुमारों को विदा किया।

20. राजा दशरथ ने महर्षि से क्या विनती की और उस पर महर्षि ने क्या प्रतिक्रिया दी?

उत्तरः

राजा दशरथ ने महर्षि से विनती करते हुए कहा की वह अपने साथ राम को न लेकर जाएँ राम अभी सोलह वर्ष का भी नहीं है वह मायावी राक्षसों से कैसे लडेगा उन्होंने महर्षि से कहा की वह अपने साथ राजा दशरथ की पूरी सेना ले जाये। उन्होंने स्वयं महर्षि के साथ जाकर राक्षसों से युद्ध करने की बात कहीउनकी बातों सुकर महर्षि क्रोधित हुए परन्तु वह जानते थे की क्रोध करने से यज्ञ का अनुष्ठान पूरा नहीं हो पायेगा।