“समय”, यह शब्द लिखने में जितना ही छोटा और बोलने में जितना ही आसान है इसकी परिभाषा उतनी ही कठिन है। ऐसा कहा जाता है कि  समय एक भिखारी को राजा और एक राजा को भिखारी बना सकता है। समय में बहुत बल होता है। इतनी ताकत होती है कि इसके आगे कुछ भी टिक नहीं सकता। सच समय के महत्व को समझना बहुत ही कठिन कार्य है। समय का महत्व केवल एक सफल व्यक्ति समझ सकता है क्योंकि समय का महत्व सफल और असफल व्यक्ति दोनों के लिए अलग-अलग होता है।

लोग दुनिया में सबसे कीमती चीज है हीरे, मोती, सोना, चांदी को समझते हैं, परंतु दुनिया में यदि सबसे कीमती चीज कुछ है तो वह है समय। हम यह बात समझ नहीं पाते। मोती यह सब तो हम कभी भी खरीद सकते हैं परंतु गया हुआ वक्त हम कभी वापस नहीं ला सकते। यदि किसी व्यक्ति को जीवन में सफल बनना है तो उसे सबसे पहले समय के महत्व के बारे में समझना होगा। ऐसा कहा जाता है कि यदि तुम समय को नष्ट करोगे तो एक दिन समय तुम्हें नष्ट कर देगा। जब हमारे पास बहुत समय होता है तब हम समय के महत्व नहीं समझ और उसे नष्ट करने में लगे रहते परंतु एक समय ऐसा आता है जब हमने उस बीते हुए समय का महत्व पता चलता है पर हम फिर बहुत पछताते हैं। अच्छे काम के लिए समय का सदुपयोग करना हमेशा हमें अच्छा परिणाम ही दे रहा और यदि हम अपने समय को किसी गलत कार्य के लिए प्रयोग कर रहे हैं तो उसका परिणाम कभी भी अच्छा नहीं होगा और इस बात का एहसास हमें बाद में होगा। जिंदगी में ऐसी कोई भी चीज नहीं है जो समय से अधिक महत्व होगी उर्मिला उदाहरण के रूप में हम यह देख सकते हैं कि पैसा, हम पैसा कमा रहे हैं और वह पैसा आज खत्म हो गया तो हम उसे आगे दोबारा कमा सकते हो परंतु एक बीता हुआ समय कभी भी वापस चलकर नहीं आता है।

समय का महत्व

हर व्यक्ति के पास बराबर का समय होता है और उसी समय का सदुपयोग करके कोई व्यक्ति बहुत महान बन जाते हैं और जो दुरुपयोग करने वाले होते हैं वह कुछ नहीं बन पाते पूर्वी में ऐसा नहीं होता कि जो व्यक्ति अपने जीवन में सफल है उन्हें 24 की जगह 36 घंटे प्रतिदिन मिल रहे हैं, बात केवल इतनी है कि वह अपनी 24 घंटे को बहुत महत्वपूर्ण तरीके से और बहुत अच्छी चीजों में लगाते हैं जिसके कारण उसका परिणाम भी बहुत अच्छा होता है। यही यदि हम देखें जो व्यक्ति कुछ नहीं कर पा रहा है वह अपने 24 घंटे को भी बर्बाद ही कर रहा है जिसका परिणाम होता है कि वह जीवन में सफल नहीं हो पाता है और खुश नहीं हो पाता है। लोग सोचते हैं कि पैसा ही सब कुछ है यदि उनके पास पैसा है तो वह दुनिया के बहुत बड़े व्यक्ति हैं परंतु ऐसा नहीं होता यदि इस पृथ्वी पर सबसे मूल्यवान कोई भी चीज है तो वह समय। यह समय ही है जो हमें  धन,समृद्धि और खुशी देता हैं। समय का केवल प्रयोग भी किया जा सकता है कोई भी व्यक्ति समय को खरीद नहीं सकता। समय ऐसी चीज है जिसका कोई मूल्य नहीं है परंतु फिर भी वह सबसे मूल्यवान है। 

बहुत से ऐसे लोग जिन्हें अभी भी समय के महत्व के बारे में बिल्कुल भी नहीं पता है। वे जीवन को ऐसे ही जी रहे हैं और अपने समय को ऐसे ही नष्ट किए जा रहे हैं। जैसे कि बहुत सारे आलसी व्यक्ति होते जो हर समय बस खाने – पीने खेलने – कूदने, इन सब प्रतिक्रियाओं में लगाते हैं। ऐसा करते करते कई दिन और कई समय बीत जाते हैं जिसका उन्हें जरा सा भी एहसास नहीं होता। कभी यह नहीं सोचते कि मैं अपने महत्वपूर्ण समय को किस तरह से और किन चीजों पर व्यतीत कर रहे हैं। यहां तक कि उन्हें फालतू कामों में अपना समय बर्बाद करने में भी पछतावा नहीं होता है। ऐसा करने से भी अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण धन जिसे समय कहा जाता है उसे नष्ट करके खो देते हैं। 

समय का सही उपयोग कैसे कर सकते हैं। यदि इस पर बात आए तो हम समय का सदुपयोग कहीं अच्छे तरीकों में कर सकते हैं, जैसे कि

  1. महत्वपूर्ण कार्यों को प्रायोरिटी पर रखें : यदि हमें यह समझ आ जाए कि इतने सारे कार्यों में सबसे महत्वपूर्ण कार्य हमारे लिए क्या हो सकता है और हम उसे प्रायोरिटी दे तो हम समय का सदुपयोग कर रहे हैं। हमें पता है कि हमें बहुत से महत्वपूर्ण काम करना है परंतु फिर भी हम अपना समय केवल फालतू की चीजों में नष्ट कर रहे हैं तो इससे हमारी हानि नहीं  होगी।
  2. सही मैनेजमेंट : यदि समय का सही मैनेजमेंट कर लिया तो हमारा एक समय भी 1 मिनट भी नष्ट नहीं होगा। 1 दिन में एक व्यक्ति के पास आने को काम होते हैं, उस व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह एक 1 मिनट का कैसे मैनेजमेंट कर रहा है और उसे कैसे इस्तेमाल कर रहा है। 
  3. समय की बर्बादी ना करना: जादू होता है कि हमें पता है कि हमें महत्वपूर्ण कार्य करनी है परंतु हम उसे आगे वाले समय पर डाल देते हैं जिससे हमारा समय ही नष्ट होता है और हम अपने समय को बर्बाद करते है। यदि उसी समय कर ले तो इससे हमारा समय नष्ट बिल्कुल नहीं होगा। इस पर एक दोहा भी है – ” काल करे सो आज कर, आज करे सो अब; पल में प्रलय होइगा, बहुरि करेगा कब।”
  4. समय को महत्व देना : यदि हम जीवन में सबसे ज्यादा महत्व समय को देने लगे तो हमारे जीवन में कभी भी कष्ट नहीं आएगा। यदि हम अपना एक एक मिनट अच्छे और सही कार्य में लगाए तो हमारा समय बिल्कुल भी बर्बाद नहीं होगा। 
  5. सोच से ज्यादा काम करे : अधिकतर समय यह होता है कि हम सोचने में समय बर्बाद कर देते। इसलिए हमे सोचने मे समय नष्ट ना करके तुरंत उस कार्य मे लग जाना चाहिए। 

समय का सदुपयोग करना हमारे हाथ में है। हमने कई कहानियाँ सुनी हैं, यहाँ तक कि कुछ लोगों ने समय के खेल का अनुभव भी किया है। इसलिए समय रहते ही हमें इसका महत्व समझ लेना चाहिए और सम्मान करना चाहिए।हमें दूसरों की गलतियों से सीखने के साथ ही दूसरों की सफलता से प्रेरित होना चाहिए। हमें अपने समय का उपयोग कुछ उपयोगी कामों को करने में करना चाहिए ताकि, हमें समय समृद्धि दे, न कि नष्ट करे।

प्रश्न 1. समय को सबसे कीमती धन क्यों कहा गया हैं? 

उत्तर: समय को सबसे कीमती धन इसलिए कहा गया हैं क्योंकि समय बहुत कीमती होता हैं। धन हम एक बार उड़ा कर दोबारा कमा सकते हैं परंतु समय यदि हम एक बार बर्बाद कर दे तो दोबारा उसे पा नहीं सकते। वह सदा के लिए बर्बाद हो जाता हैं। 

प्रश्न 2. “काल करे सो आज कर, आज करे सो अब; पल मे प्रलय होएगी, बहुरि करेगा कब।” इस दोहे का अर्थ स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर: इस दोहे का अर्थ समय के सदुपयोग से जुड़ा हैं। कहा गया है कि जो कार्य आप कल पर छोड़ रहे है उसे आज कीजिए और जो आज के लिए रखे हैं उस अभी कीजिए क्योंकि कब प्रलय आ जायेगा किसी को नहीं पता है और वो कार्य अधूरा ही रह जायेगा। 

प्रश्न 3. यदि हम समय का सही मैनेजमेंट कर ले तो क्या हम समय को नष्ट करने से बच सकते हैं? 

उत्तर : जी हाँ, यदि हम समय का सही मैनेजमेंट कर ले तो क्या हम समय को नष्ट करने से बच सकते हैं। समय को यदि हम अच्छे काम में लगाएंगे तो समय अपने आप ही नष्ट नहीं होगा और हमारा काफी समय बचेगा। इसलिए कहा गया है कि टाइम मैनेजमेंट बहुत ही महत्वपूर्ण होता है जिससे हम अपने सभी कार्य को उस निर्धारित समय में कर सकते हैं और अपने समय को बचा सकते हैं। 

प्रश्न 4. सोच से ज्यादा काम करे से क्या तात्पर्य है? 

उत्तर : सोच से ज्यादा काम करेगा तात्पर्य है इससे है कि यदि हम सोच कर कुछ काम कर रहे हैं और फिर भी हमारे पास समय बच रहा है और हमारे पास अधिक काम है तो हमें वह भी उसी दिन में समाप्त कर लेना चाहिए। समय को फिर ऐसे ही नष्ट नहीं करना चाहिए बचे हुए काम भी उसी समय में करके आगे के समय को बचाना चाहिए।

प्रश्न 5. समय का महत्व एक सफल व्यक्ति और एक सफल व्यक्ति के लिए अलग-अलग होता है। इसे समझाइए? 

उत्तर: समय का महत्व एक सफल व्यक्ति और असफल व्यक्ति के लिए बिल्कुल ही अलग अलग होता है। सफल व्यक्ति अपने एक-  एक मिनट को बहुत ही सोच समझकर व्यतीत करता है और वही असफल व्यक्ति को अपने समय से कोई मतलब नहीं होता। सफल व्यक्ति के लिए 1 मिनट भी बहुत महत्वपूर्ण होता है वही असफल व्यक्ति भले ही घंटों बर्बाद करने पर उसे उससे कोई भी फर्क नहीं पड़ता।

Category : Hindi
Tags : मैनेजमेंट , समय का महत्व , समय का सदुपयोग

88GuruMission Statement

“Empower every student to achieve full potential”

88Guru has been established with the social objective of making quality video-based learning material available to all Indian students. Technology, Connectivity and Social Media are rapidly changing the world of Education and we wish to lead the transformation of the tuition industry in India.

88Guru is the perfect complement to the current tuition model. 88Guru creates a wonderful opportunity for children and parents to bond while engaging in a valuable learning activity. It also provides the complete curriculum at your fingertips for those moments when you need some help at short notice. We believe that this mode of tuition could be transformational, adding hours to a child's day while providing complete control over the learning process.

Every course is taught by the best teachers from India's top schools and conducted in an engaging manner to keep students involved. The e-learning process consists of video-based instructions, computer-graded assignments, and a dashboard which allows the student and parent to track progress.

lead magnet