जिन शब्दों का केवल एक अर्थ ही निकलता है, उसे एकार्थी शब्द कहते है। इनका कोई दूसरा अर्थ या मतलब नही निकलता है। यह अर्थ किसी एक वस्तु या पदार्थ के लिए निर्धारित रहता है।
जहा भी उस एकार्थी शब्द का प्रयोग किया जाता है वहां पर वह उस एक ही वस्तु और पदार्थ के लिए ही प्रयोग किया जाता है।
व्यक्तिवाचक संज्ञा को एकार्थी शब्दों के अच्छा उदहारण माना जाता है।
मनुष्यों के नाम–: सीता, मोहन, अमित
मनुष्यों के नाम एकार्थी शब्द होते हैं, क्योंकि प्रत्येक मनुष्य का नाम अलग अलग होता है वह नाम उस विशेष व्यक्ति के लिए ही निर्धारित होता है।
पर्वतों के नाम–: हिमालय, शिवालिक
पर्वतों के नाम भी एकार्थी होते हैं, क्योंकि अलग अलग पर्वत को अलग अलग नामों से जाना जाता है जो उनमें भिन्नता दिखाता है। यह नाम विशेष पर्वतों के लिए निर्धारित होते हैं।
भाषाओं के नाम–: उर्दू, अंग्रेजी, द्रविड
भाषाओं के नाम भी एकार्थी शब्द होते हैं। भारत में अनेक भाषाएं बोली जाती है। प्रत्येक भाषा के लिए उसका नामकरण किया गया है। जो केवल उसी भाषा के लिए प्रद्योग किया जाता है।
दिनों के नाम–: आज, मंगलवार, रविवार
सप्ताह में सात दिन होते हैं। प्रत्येक दिन को अलग अलग नाम से जाना जाता है। प्रत्येक दिन का अपना अलग नाम है। इसलिए दिनों के नाम भी एकार्थी शब्द होते हैं।
नदियों के नाम–: यमुना, गंगा, ताप्ती
दुनिया में अनेक नदियां है। जिनको पहचानने के लिए अलग अलग नाम दिया गया है। यह नाम नदियों विदेश के लिए निर्धारित होते हैं। उसका कोई अलग अर्थ नहीं निकलता है। इसलिए नदियों के नाम भी एकार्थी शब्द होते हैं।
महीनों के नाम–: मार्च, अगस्त, जुलाई
साल में बारह महीने होते है। जिनको अलग अलग नामों के द्वारा जाना जाता है। एक नाम केवल एक महीने के लिए ही पहचाना जाता है।
गांव के नाम–: बादली, देवेरखाना, ढोलकपुर
प्रत्येक स्थान का नाम अलग अलग होता है। जिससे उस विशेष स्थान के बारे में पता चलता है। उसके नाम का कोई और दूसरा अर्थ नहीं होता है। इसलिए स्थान का नाम भी एकार्थी शब्द होता है।
बीमारियों के नाम–: चेचक, पीलिया, टायफाइड
बीमारियों के नाम अलग अलग होते है। जिससे उनके इलाज के बारे में पता चलता है। एक बीमारी के नाम से सभी बीमारियों का पता नहीं लगाया जाता है। इसलिए बीमारियों के नाम एकार्थी शब्द होते हैं।
उपाधियों के नाम–: शेर – ए – हिंद, राष्ट्रपिता
अलग अलग देशों में काबिल व्यक्तियों को अलग अलग उपाधियां दी जाती है। यह उपाधियां और इनके नाम अलग अलग होते है। जिनसे इनके एकार्थी होने का पता चलता है।
देशों के नाम–: भारत, नेपाल, बांग्लादेश
दुनिया में अनेक देश है। जिनके अलग अलग नाम है। यह अलग अलग नाम उन देशों के लिए निर्धारित किए गए है। अलग देश का नाम भी अलग ही होता है। जिससे देशों के नाम का एकार्थी होने का पता चलता है।
शहरों के नाम–: शिमला, दिल्ली, पेरिस
अलग अलग शहरों को अलग अलग नामों से पुकारा जाता है। उनके नाम एक जैसे नहीं होते हैं। प्रत्येक के लिए अलग अलग नाम रखा गया है। इसलिए यह एकार्थी शब्द है।
कलाओं के नाम –: साहित्य कला, संगीत वास्तुकला।
अनेक व्यक्ति अलग अलग कलाओं में निपुण होते हैं। लेकिन उन कलाओं को एक ही नाम से नहीं जाना जाता है। उनके लिए भी अलग अलग और एक ही नाम रखा गया है। इसलिए यह एकार्थी शब्द है।
ऐसे और भी अनेक शब्द है जिनके एक ही अर्थ होते है जो किसी विशेष के लिए प्रयोग होते है।
उपहास – मजाक
वेदना – दुख
आनंद – सुख
समीप – पास
समय – वक्त
नेत्र – आँख
वृद्ध – बूढ़े
शोभा – सुंदरता
आराधना – तपस्या
ऋण – कर्ज
कपोत – कबूतर
कपोल – गाल
कमान – धनुष
कामना – इच्छा
कपट – छल
बदनामी – बुराई
पुस्तक – किताब
सम्राट – राजा
भिन्न – अलग
भ्रम – वहम
आधुनिक – नया
श्रोता – सुनना
प्राचीन – पुराना
मुस्कुराना – हंसना
परछाई – प्रतिबिंब
वक्ता – बोलना
इस प्रकार और भी शब्द है जिनके केवल एक ही अर्थ होते हैं। वह किसी अन्य अर्थ की ओर संकेत नहीं करते है
अधिकतर पूछे गए प्रश्न
1) एकार्थी शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर:जिन शब्दों का केवल एक अर्थ ही निकलता है, उसे एकार्थी शब्द कहते है। इनका कोई दूसरा अर्थ या मतलब नही निकलता है। यह अर्थ किसी एक वस्तु या पदार्थ के लिए निर्धारित रहता है।
जहा भी उस एकार्थी शब्द का प्रयोग किया जाता है वहां पर वह उस एक ही वस्तु और पदार्थ के लिए ही प्रयोग किया जाता है।
2) एकार्थी शब्द का उदाहरण कौन सी संज्ञा है?
उत्तर:व्यक्तिवाचक संज्ञा को एकार्थी शब्दों के अच्छा उदहारण माना जाता है। व्यक्तिवाचक संज्ञा में प्रयोग होने वाले सभी नाम और पदार्थ एकार्थी शब्द होते हैं। उनका अन्य कोई दूसरा नाम या पहचान नहीं होती है। उन सभी का केवल एक ही नाम होता है।
3) एकार्थी शब्द में कौन कौन शामिल है?
उत्तर:मनुष्यों के नाम–: सीता, मोहन, अमित
पर्वतों के नाम–: हिमालय, शिवालिक
कलाओं के नाम –: साहित्य कला, संगीत वास्तुकला।
शहरों के नाम–: शिमला, दिल्ली, पेरिस
देशों के नाम–: भारत, नेपाल, बांग्लादेश
उपाधियों के नाम–: शेर – ए – हिंद, राष्ट्रपिता
गांव के नाम–: बादली, देवेरखाना, ढोलकपुर
बीमारियों के नाम–: चेचक, पीलिया, टायफाइड
महीनों के नाम–: मार्च, अगस्त, जुलाई
दिनों के नाम–: आज, मंगलवार, रविवार
नदियों के नाम–: यमुना, गंगा, ताप्ती
भाषाओं के नाम–: उर्दू, अंग्रेजी, द्रविड
ये सभी व्यक्तिवचक संज्ञा का एक अच्छा उदाहरण है। इन सभी के नाम और अर्थ एकार्थी होते है। कोई अन्य अर्थ नहीं होता है। इसलिए इनको एकार्थी शब्द कहते हैं।
4)कुछ एकार्थी शब्दों को लिखे?
उत्तर: बेलन, जींस, अंगूठी, कंबल, दुपट्टा आदि एकार्थी शब्द हैं। इन सभी शब्दों के कोई अलग या अन्य नाम और अर्थ नहीं है। क्योंकि ये शब्द किसी एक ही वस्तु या प्राणी के लिए प्रयोग किए गए है। किसी दूसरी वस्तु या प्राणी के लिए इन शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाता है। यह नाम किसी विशेष वस्तु के लिए निर्धारित होते हैं। ये शब्द केवल एक ही अर्थ देते हैं।
5)कुछ देशों के एकार्थी नाम लिखें?
उत्तर: भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका आदि देशों के नाम एकार्थी शब्द होते हैं। एक देश का नाम केवल उसी विशेष देश के लिए प्रयुक्त किया जाता है। किसी अन्य देश को किसी दूसरे देश के नाम से बुलाया या संबोधित नहीं किया जाता है। इसलिए देशों के नाम किसी एक विशेष देश के लिए ही निर्धारित होते हैं।
Mission Statement
“Empower every student to achieve full potential”
88Guru has been established with the social objective of making quality video-based learning material available to all Indian students. Technology, Connectivity and Social Media are rapidly changing the world of Education and we wish to lead the transformation of the tuition industry in India.
88Guru is the perfect complement to the current tuition model. 88Guru creates a wonderful opportunity for children and parents to bond while engaging in a valuable learning activity. It also provides the complete curriculum at your fingertips for those moments when you need some help at short notice. We believe that this mode of tuition could be transformational, adding hours to a child's day while providing complete control over the learning process.
Every course is taught by the best teachers from India's top schools and conducted in an engaging manner to keep students involved. The e-learning process consists of video-based instructions, computer-graded assignments, and a dashboard which allows the student and parent to track progress.

