Welcome to Chapter 8, "Ek Kutta Aur Ek Maina " Question and Answer Guide for class 9. Our concise, expert-curated solutions align with the NCERT curriculum, enhancing comprehension and exam performance.

प्रश्न 1.
गुरुदेव ने शांतिनिकेतन को छोड़ कहीं और रहने का मन क्यों बनाया?

उत्तर 

गुरु जी ने शांति निकेतन छोड़ कही और रहने का मन इसलिए बनाया क्योंकि उन्हें अब अपना समय अकेले में बिताना था।



प्रश्न 2.
मूक प्राणी मनुष्य से कम संवेदनशील नहीं होते। पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर 

मूक प्राणी मनुष्य से कम संवेदनशील नहीं होते। लेखक ने ऐसा इसलिए कहा क्योकि इस पाठ में एक प्रसंग आया है जब कुत्ता बिना किसी जानकारी के गुरु जी के पास आ जाता है और उनके द्वारा सहलाये जाने पर उनके प्रेम का भरपूर और पूरी आत्मीयता से आनंद लेता है। और गुरूजी के देहांत के बाद भी चिता भस्म लेन वालो के साथ साथ गया और काफी देर तक शांत चित होकर वही बैठा रहा।


प्रश्न 3.
गुरुदेव द्वारा मैना को लक्ष्य करके लिखी कविता के मर्म को लेखक कब समझ पाया?

उत्तर 

गुरुदेव द्वारा मैना को लक्ष्य करके लिखी कविता के मर्म को लेखक तब समझ पाया जब गुरुजी ने पार्क में एक लंगड़ी मैना को फुदकते हुए देकर  कहा "मुझे इसकी चाल में एक करुण भाव दिखाई देता है" शायद इसी मैना को लक्ष्य करके गुरूजी ने कविता लिखी थीकविता पढ़ने के बाद ध्यान दिया तो उसे कविता का मर्म भी समझ में गया।

प्रश्न 4.
प्रस्तुत पाठ एक निबंध है। निबंध गद्य-साहित्य की उत्कृष्ट विधा है, जिसमें लेखक अपने भावों और विचारों को कलात्मक और लालित्यपूर्ण शैली में अभिव्यक्त करता है। इस निबंध में उपर्युक्त विशेषताएँ कहाँ झलकती हैं? किन्हीं चार का उल्लेख कीजिए।

उत्तर-
एक कुत्ता और एक मैनानिबंध में लेखक ने अपने भावों-विचारों को कलात्मक और लालित्यपूर्ण शैली में जिन स्थलों पर अभिव्यक्त किया है, वे स्थल हैं-

  1. अपने मकान में मैना दंपत्ति के क्रियाकलापों में, जैसे-एक मैना दंपत्ति नियमित भाव से प्रतिवर्ष यहाँ गृहस्थी जमाया करते हैं, तिनके और चीथड़ों का अंबार लगा देते हैं।

  2. पत्नी- ये लोग यहाँ कैसे गए जी?
    पति- उँह बेचारे गए हैं तो रह जाने दो। क्या कर लेंगे!
    पत्नी- लेकिन फिर भी इनको इतना तो खयाल होना चाहिए कि यह हमारा प्राइवेट घर है।

  3. एक लँगड़ी मैना को फुदकते देखकर-“देखते हो, यह यूथभ्रष्ट है, रोज़फुदकती है, ठीक यहीं आकर।

शायद यह विधुर पति था जो पिछली स्वयंवर सभा के युद्ध में आहत और परास्त हो गया था या विधवा पत्नी है। जो पिछले बिड़ाल के आक्रमण के समय पति को खोकर युद्ध में ईषत् चोट खाकर एकांत विहार कर रही है।



प्रश्न 5.
आशय स्पष्ट कीजिए-
इस प्रकार कवि की मर्मभेदी दृष्टि ने इस भाषाहीन प्राणी की करुण दृष्टि के भीतर उस विशाल मानव-सत्य को देखा है, जो मनुष्य, मनुष्य के अंदर भी नहीं देख पाता।

उत्तर
रवींद्रनाथ ठाकुर कवि थे। उन्हें मर्मभेदी दृष्टि प्राप्त थी। इसी के बल पर वे कुत्ते जैसे भाषाहीन राणी के भीतर छिपेपूर्ण समर्पणको देख पाए। उन्होंने देखा कि कुत्ता उन पर विश्वास रखता है, उन्हें चेतन शक्ति मानकर पूरे प्राणपण से उन पर न्योछावर हो सकता है। इस प्रकार रवींद्रनाथ ने कुत्ते के भीतर उस मानवीय अनुभूति को देख लिया जो कि प्राय: मनुष्य एक मनुष्य के भीतर भी नहीं देख पाता।



प्रश्न 6.
पशु-पक्षियों से प्रेम इस पाठ की मूल संवेदना है। अपने अनुभव के आधार पर ऐसे किसी प्रसंग से जुड़ी रोचक घटना को कलात्मक शैली में लिखिए

उत्तर 

पशु-पक्षियों से प्रेम इस पाठ की मूल संवेदना है। छात्र अपने अनुभव से स्वयं इसका उत्तर दे।


प्रश्न 7.

  1. गुरुदेव ज़रा मुसकरा दिए।

  2. मैं जब यह कविता पढ़ता हूँ।

ऊपर दिए गए वाक्यों में एक वाक्य में अकर्मक क्रिया है और दूसरे में सकर्मक। इस पाठ को ध्यान से पढ़कर सकर्मक और अकर्मक क्रिया वाले चार-चार वाक्य छाँटिए।

उत्तर-
अकर्मक वाक्य

  1. अधिकांश लोग बाहर चले गए थे।

  2. गुरुदेव जरा मुसकुरा देते थे।

  3. वे सबसे ऊपर के तल्ले में रहने लगे।

  4. गुरुदेव वहाँ बड़े आनंद में थे।

सकर्मक वाक्य

  1. एक दिन हमने सपरिवार उनके दर्शन की ठानी।।

  2. हम लोग उस कुत्ते के आनंद को देखने लगे।

  3. आँखें मूंदकर अपने रोम-रोम से उस स्नेह-रस का अनुभव करने लगा।

देखो, कितनी परितृप्ति इनके चेहरे पर दिखाई दे रही है।



प्रश्न 8.
निम्नलिखित वाक्यों में कर्म के आधार पर क्रिया-भेद बताइए-
() मीना कहानी सुनाती है।
() अभिनव सो रहा है।
() गाय घास खाती है।
() मोहन ने भाई को गेंद दी।
() लड़कियाँ रोने लगीं।

उत्तर 

(क) मीना कहानी सुनाती है।       सकर्मक क्रिया 

(ख) अभिनव सो रहा है।            अकर्मक क्रिया 

(ग) गाय घास खाती है।              सकर्मक क्रिया

(घ) मोहन ने भाई को गेंद दी।     सकर्मक क्रिया

(ङ) लड़कियाँ रोने लगीं।           अकर्मक क्रिया


प्रश्न 9.
नीचे पाठ में से शब्द-युग्मों के कुछ उदाहरण दिए गए हैं; जैसे-
समय-असमय, अवस्था-अनवस्था
इन शब्दों मेंउपसर्ग लगाकर नया शब्द बनाया गया है।
पाठ में से कुछ शब्द चुनिए और उनमेंएवंअन्उपसर्ग लगाकर नए शब्द बनाइए।

उत्तर 

हिंदी     अहिन्दी 

प्रगल्भ   अप्रगल्भ  

भीत     अभीत 

कुशल  अकुशल 

भाव     अभाव  

चैतन्य  अचैतन्य 

सहज   असहज 

प्रत्यक्ष   अप्रत्यक्ष 

करुण   अकरुण 

सत्य     असत्य  

अन

एक      अनेक 

उत्तर    अनुत्तर  

अंग      अनंग 

आरोग्य   अनारोग्य 

आश्चर्य    अनाश्चर्य 

भला      अनभला

जान      अनजान