Welcome to NCERT Solutions for Class 7 Hindi Durva Bhag 2 Chapter-5 Thodi Dharti Pau. This guide offers step-by-step solutions, designed by language experts to align with the NCERT curriculum, aiding in better understanding and scoring higher in exams.

1.वचन बदलो

एकवचन       बहुवचन

बाग

शिशु

फेफड़ा

उत्तर.

एकवचन         बहुवचन

बाग             बगीचा

शिशु            शिशुओं

फेफड़ा           फेफड़े

2. शब्दार्थ लिखिए।

वहशी, जलाशय और दुष्कर्म

उत्तर-

वहशी असभ्य –

जलाशय – झील, तालाब नदी

दुष्कर्म – गलत का

3. फल शब्द से वाक्य बनाओ।

उत्तर-

फल खाने से सेहत बनती है।

4. कविता के रचियता का नाम बताइ ।

उत्तर

कविता के रचियता का नाम सर्वेश्वरदलाल सक्सेना जी है।

5. कवि के अनुसार दुनिया को हरा भरा कौन रखता है ?

उत्तर-

कवि के अनुसार दुनिया को हरा भरा बच्चे और पेड़-पौधे रखते है।

6. पेड़ काटने से क्या-क्या हानि होती है ?

उत्तर

पेड़ काटने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति ख़त्म हो जाती है। पेड़ मिट्टी को अपनी जगह से हटने नहीं देते है इसलिए पानी के बहाव से मिट्टी को कोई नुकसान नहीं होता है।

7. कविता में कवि लोगों से क्या आग्रह करते है।

उत्तर

कवि कविता में लोगों से पेड़ न काटने का आग्रह करते है और यदि कोई काटे तो उसे पेड़ न काटने दे।

8. कविता की उन पंक्तियों को लिखो जिसमें आज की सभ्यता की बात हो। उत्तर- आज की सभ्यता वहशी बनकर पेड़ो को काट रही है। ज़हर फेफड़ो में भर कर हम सब को बाँट रही हैं।

कवि का मन कब उदास होता है।

उत्तर

लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए जगह जगह बड़ी बड़ी इमारते बना दी है पेड़ लगाने के लिए कहीं जगह नहीं बची है।

9. कवि की अपनी कविता में किन पंक्ति में पेड़ो को अधिक महत्व दिया है

उत्तर-

पेड़ो के संग बढ़ना सीखो, पेड़ो के संग खिलना

पेड़ो के संग-संग इतराना पेड़ो के संग हिलना ।

10. लकड़हारा अपनी गलती के पश्चाताप के लिए क्या करता है ?

उत्तर-

लकड़हारा कहता है कि वह यह नहीं जानता था कि एक दिन पेड़ो के खत्म होने के बाद हम भी खत्म हो जाएंगे। बिटिया मै अब पेड़ नहीं काहूँगा बल्कि उन्हें काटने के स्थान पर नए पेड़ लगाऊंगा। मै आज शपथ लेता हूँ कि पेड़ो कि रक्षा के लिए सदैव तैयार रहूंगा।

11. कवि पेड़ क्यों लगाना चाहता है ?

उत्तर

कवि एक बाग बनाना चाहता है और उसे हरा भरा बनाना चाहता है। कवि के अनुसार लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए पेड़ो कि अन्धाधुन कटाई की और इमारते बनवा दी है जगह जगह बस इमारते ही नज़र आती है स्थिति यह आगयी है कि बाग बनाने के लिए भी जगह नहीं बची है इसलिए कवि पेड़ लगाकर हरा भरा वातावरण बनाना चाहता है।

12. आज सभ्यता वहशी बन पेड़ो को काट रही है।‘ इस पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिये ।

उत्तर

कवि के अनुसार आज की मानव सभ्यता अपने स्वार्थ के लिए पेड़ो की अन्धांधुन कटाई कर रही है जिससे चारो तरफ प्रदूषण बढ़ रहा है पृथ्वी पेड़ रहित होती जा रही है पेड़ो की कटाई सारी हदे पार कर रही है। ग्लोबल वार्मिंग इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

13. बच्चे और पेड़ दुनिया को हरा भरा रखते है ।“ इस पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिये

उत्तर

कवि ने पेड़ो और बच्चो के बीच कई समानताये बतायी है। जिस जगह पेड़ होते है उस जगह की सुंदरता ही अलग होती है। और जहाँ बच्चे रहते है वहाँ भी अलग ही रौनक होती है। बच्चो की मुस्कान जीवन में खुशियाँ भर देती है। पेड़ हमें हरियाली के साथ साथ ठंडक हवा  फल, फूल भी देते है उसी तरह बच्चे जीवन में खुशियाँ प्यार भर देते है।


14. एक एक पत्ती पर हम सबके

सपने सोते है

शाखे कटने पर वे भोले,

शिशुओं सा रोते है। इस पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिये ।

उत्तर

कवि ने पेड़ो के पत्तो को हमारे जीवन का आधार बताया है। कवि के अनुसार पेड़ का एक एक पत्ता आवश्यक है। जब हम किसी पेड़ की शाखा को काटते है तो उसका एक एक पत्ता बच्चे की तरह रोता है।

15. कवि के अनुसार पेड़ का महत्व समझाइये।

उत्तर

पेड़ो को काटने से पर्यावरण और पृथ्वी दोनों को नुकसान होता है। पेड़ काटने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है जिससे मिट्टी अपने जगह से खिसक सकती है पेड़ मिट्टी को बाँधे रखने का काम करते है यदि पेड़ काट दिए जायेंगे तो बाढ़ आने का खतरा बन जायेगा और खेतो को उचित मिट्टी भी नहीं मिलेगी। पेड़ हमें शुद्ध हवा देते है। पेड़ कार्बन डाइ ऑक्साइड लेकर प्रकृति का संतुलन बनाये रखते है और ऑक्सीजन देते है। यदि इसी तरह पेड़ काटते रहे तो पेड़ो के बाद हम भी खत्म हो जायेंगे ।

16. कवि ने अपने कविता की किन पंक्तियों में पेड़ो को अधिक महत्व दिया है। उन पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिये ।

उत्तर-

पेड़ो के संग बढ़ना सीखो,

पेड़ो के संग खिलना ।

पेड़ो के संग संग इतराना,

पेड़ो के संग हिलना ।

कवि के अनुसार पेड़ हमारे जीवन का आधार होते है पेड़ो के बिना जीवन असंभव है हमें उन्हें अपना दोस्त समझना चाहिए। पेड़ दुखी होते है तो हमें भी दुखी होना चाहिए। पेड़ खुश होते है तो है भी खुश होना चाहिए।

17. कविता में कवि ने पेड़ो को क्या महत्व दिया है।

उत्तर

पेड़ो को काटने से पृथ्वी और पर्यावरण को नुक्सान होता है। पेड़ो को काटने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है जिससे मिट्टी अपनी जगह से खिसक जाती है और बाढ़ आने का खतरा बन जाता है है। पेड़ मिट्टी को बाँधे रखने का काम करते है। इससे खेती के लिए उचित मिट्टी नहीं मिल पाती है। पेड़ कार्बनडाइऑक्साइड लेकर प्रकृति का संतुलन बनाये रखते है और ऑक्सीजन देते है। लगातार इसी तरह पेड़ काटने से पेड़ो के बाद हम भी खत्म हो जायेंगे ।

18. पेड़ हमारे मित्र है।‘ इस विषय पर लिखिए ।

उत्तर-

(क) पेड़ो के जीवन पर हमारा भी जीवन निर्भर करता है। पेड़ कार्बनडाइऑक्साइड लेकर ऑक्सीजन देकर प्रकृति का संतुलन बनाये रखने का काम करते है। पेड़ो को काटने से एक दिन हम भी खत्म हो जायेंगे।

(ख) पेड़ो को काटने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है जो भूकमरी का कारण बनता है।

(ग) पेड़ मिट्टी को बाँधने का काम करते है पेड़ काटने से मिट्टी को नुक्सान हो सकता है और बाढ़ आने का खतरा बन सकता है इससे खेती के लिए उचित मिट्टी नहीं मिल पाती है।

19.बच्चे और पेड़ दुनिया को

हरा भरा रखते है

नहीं समझते जो दुष्कर्मो

के वे पफल चखते है ।

आज सभ्यता वहशी बन,

पेड़ो को काट रही है

ज़हर फेफड़ो में भरकर

हम सब को बाँट रही है। इन पंक्तियों के आशय स्पष्ट कीजिये ।

उत्तर

कवि के अनुसार पेड़ो और बच्चो में समानता पायी जाती है। जिस जगह पेड़ होते है वहाँ की सुंदरता की बात ही अलग होती है जहाँ बच्चे रहते है वहाँ खुशियाँ होती है उनकी मुस्कान जीवन को चमका देती है। पेड़ हरियाली के साथ हमें ठंडी हवा, फल, फूल भी देते है इसी तरह बच्चे भी जीवन में प्यार और खुशियाँ भर देते है। ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि मानव सभ्यता अपने स्वार्थ के लिए पेड़ो की लगातार कटाई कर रही है जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है पृथ्वी पेड़ रहित होती जा रही है। पेड़ो की कटाई ने सारी हदे पार कर दी है इसका सबसे बड़ा उदहारण ग्लोबलावरमिंग है। हम इस स्वार्थ के कारण खुद को खो रहे है।