Welcome to the NCERT solutions for Class 6 Hindi Durva, Chapter 9 : Kaksha

1. पहचानो और बोलो

श्र क्ष ज्ञ त्र स छ

छात्र आश्रम यज्ञ कक्षा

उत्तरः 

आप इन्हें एक एक करके बोले या किसी की मदद लेकर बोले और पहचानें।
जैसे, श्र- श्+र क्ष क्+ष+अ 

ज्ञ ज्+ञ् + अ / ज्+ञ त्रत्+र / अत्+र स छ

ये सारे छात्र आश्रम में ही रहते हैं। सभी अलग अलग कक्षा में पढाई करते हैं। परन्तु यज्ञ के समय सारे इक्कठा होके एक साथ हवन करते हैं।


2. सुनो और बोलो

कक्षा पत्र क्षत्रिय श्रीमति चित्र

शिक्षा मित्र श्रमिक श्रीमान श्रावण

आज्ञा छात्र नक्षत्र विश्राम क्षण / क्षमा

ज्ञान पात्र त्रिकोण विज्ञान विज्ञापन

उत्तर: 

आप इसे एक एक करके बोले और वर्णों को पहचानें जैसे, क + क् + ष + आ = कक्षा आज कक्षा में मोहन नहीं आया ।

पत्र-प+त्+र ।

पत्र - मेरा पत्र सोहन तक पहुचा दो।

ज्ञान- ज्ञान जिंदगी में बहुत आवश्यक है।

मित्र-मेरे बहुत सारे मित्र हैं।

छात्र -कक्षा में चार छात्र बैठे हैं।

विज्ञापन-यह विज्ञापन बहुत सुंदर है।

श्रावण- श्रावण मास की शुभकामनाएं।

विश्राम -गीता अभी विश्राम कर रही है।

विज्ञान- आधुनिक जगत में विज्ञान का बड़ा योगदान है। 

क्षमा- मुझसे भूल हो गई मुझे क्षमा कर दो।


3. नीचे दिए गए वर्णों को लिखने का अभ्यास करो

क्ष...

त्र...

ज्ञ...

श्र.....

उत्तर : 

छात्र वर्णों को समझकर लिखने का प्रयास करें।

श्र........ त्र....... ज्ञ........ क्ष....... ।

श्र-श्रम

त्र - तत्रस्

ज्ञ -ज्ञान 

क्ष-क्षमा


4. अध्यापक वाक्य बोलेंगे और विद्यार्थी सुनेंगे-

सुबह के छह बजे हैं।

सूरज पूरब में निकल रहा है।

मेधा पुस्तक पढ़ रही है।

उसकी छोटी बहन सितार बजा रही है।

पिता जी बाग में टहल रहे हैं। 

चाचा जी फूलों को पानी दे रहे हैं।

 इस समय तुम क्या कर रहे हो? 

मैं इस समय पत्र लिख रहा हूँ।

उत्तर :

सुबह के छह बजे हैं। 

सूरज पूरब में निकल रहा है। 

मेधा पुस्तक पढ़ रही है। 

उसकी छोटी बहन सितार बजा रही है। 

पिता जी बाग में टहल रहे हैं।

 चाचा जी फूलों को पानी दे रहे हैं।

 इस समय तुम क्या कर रहे हो? 

मैं इस समय पत्र लिख रहा हूँ।


5. अध्यापक वाक्य बोलेंगे और विद्यार्थी दोहराएँगे-

 लड़के मैदान में कबडडी खेल रहे हैं। 

छोटी बच्ची सो रही है। 

पिता जी नहा रहे हैं।

 शैली, तुम क्या कर रही हो?"

 मैं कहानी पढ़ रही हूँ । 

लड़के संगीत सीख रहे हैं।

 अभिषेक ढोलक बजा रहा है।

उत्तर:
अध्यापक के बोले गए वाक्यों को दोहराएँ।

छोटी बच्ची सो रही है।

पिता जी नहा रहे हैं।

शैली, तुम क्या कर रही हो?

मैं कहानी पढ़ रही हूँ ।

लड़के संगीत सीख रहे हैं। 

अभिषेक ढोलक बजा रहा है।

माँ अखबार पढ़ रही हैं।


6. अध्यापक पहला वाक्य बोलेंगे और विद्यार्थी दोहराएँगे। फिर अध्यापक केवल मोटे टाइप वाले शब्दों को बोलेंगे और विद्यार्थी उनकी मदद से वाक्य पूरा करेंगे।

नमूनाः

ललित खेल रहा है (लता)

लता खेल रही है।

उत्तर :

1. सतीश किताब पढ़ रहा है।

2. शीला किताब पढ़ रही है।

3. हम किताब पढ़ रहे हैं।

4. लड़के किताब पढ़ रहे हैं।

5. चाचा जी किताब पढ़ रहे हैं।

6. तुम किताब पढ़ रहे हो ।


7. प्रश्नोत्तर अभ्यास 

अध्यापक अलग-अलग विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे और विद्यार्थी नमूने के अनुसार 'जी हाँ', 'जी नहीं' लगाकर प्रश्नों के उत्तर दें। 

नमूनाः


अध्यापक: क्या तुम खेल रहे हो?

विद्यार्थी: जी हाँ, में खेल रहा हूँ।

जी नहीं, मैं नहीं खेल रहा हूँ।


1. क्या तुम पत्र लिख रहे हो? ( जी हाँ, जी नहीं)

2. क्या पिता जी टहल रहे हैं? जी हाँ, जी नहीं)

3. क्या रमेश फुटबाल खेल रहा (जी हाँ, जी नहीं)

4. क्या लड़कियाँ संगीत सीख रही हैं? जी हाँ, जी नहीं)

5. क्या बच्चा रो रहा है? जी हाँ, जी नहीं)

उत्तर:

1. जी हाँ मैं पत्र लिख रहा हूं।

 जी नहीं, मैं पत्र नहीं लिख रहा हूँ। 

2. जी हाँ, पिताजी टहल रहे हैं। 

जी नहीं, पिताजी नहीं टहल रहे हैं। 

3. जी हाँ, रमेश फुटबॉल खेल रहा है। 

जी नहीं, रमेश फुटबॉल नहीं खेल रहा है। 

4. जी हाँ, लड़कियां संगीत सीख रही हैं।

 जी नहीं, लड़कियां संगीत नहीं सीख रही हैं। 

5. जी हाँ, बच्चा रो रहा है।

 जी नहीं, बच्चा नहीं रो रहा है।


8. नमूने के अनुसार प्रश्नों के उत्तर दो नमूनाः

 तुम्हारा भाई इस समय क्या कर रहा है? (पढ़) मेरा भाई इस समय पढ़ रहा है।

1. तुम क्या कर रहे हो? (चाय पी) 

2. आप कहाँ जा रहे हैं? (बाजार)

3. छोटा लड़का क्या कर रहा है? (खेल)

4. तुम क्या पढ़ रही हो? (कहानी)

5. आप क्या लिख रहे हैं? (पत्र)

6. मीना क्या कर रही है? (टाइप

7. लड़कियाँ क्या कर रही हैं? (गाना) 

उत्तर:

1. मैं चाय पी रहा हूँ।

2. हम बाजार जा रहे हैं।

3. छोटा लड़का खेल रहा है।

4. मैं कहानी पढ़ रही हूँ।

5. हम पत्र लिख रहे हैं।

6. मीना टाइप कर रही है।

7.लड़कियाँ गाना गा रही हैं।